चमगादड़ जैसा ड्रोन.वजन मात्र 93 ग्राम.जो करेगा फसलों की सुरक्षा

                ।।⛳ॐ श्री गुरुदेवाय नमः⛳।। 

चमगादड़ जैसा ड्रोन.वजन मात्र 93 ग्राम.जो करेगा फसलों की सुरक्षा



चमगादड़ जैसा ड्रोन.वजन मात्र 93 ग्राम.जो करेगा फसलों की सुरक्षा

हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर से प्रेरित होकर ड्रोन को बनाया गया है. बोस्टन यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने चमगादड़ जैसा ड्रोन वजन मात्र 93 ग्राम को बनाया है. जो चमगादड़ से मिलता जुलता है. यह अल्ट्रा लाइट ड्रोन उड़ने वाले पक्षी के तरह अपने पंखों फड़फड़ाता है. यह ड्रोन मौसमका हाल बतायेगा.जो करेगा फसलों की सुरक्षा. यह आपातकालीन परिस्थिति में सर्च,रेस्क्यू और निगरानी करने में भी काम आ सकता है.

चमगादड़ जैसा ड्रोन उड़ता हुआ robot

मानव रहित विमान को ड्रोन (Drone) कहा जाता है. विविध आकार-प्रकार और विविध कार्यों के लिए इसका प्रयोग किया जाता है. इसे सुदूर स्थान से नियंत्रित किया जाता है. वास्तव में यह एक उड़ता हुआ robot ही है. जिसे इंसान विविध कार्यों के लिए remote control द्वारा इसे नियंत्रित करता है.

ड्रोन की विशेषतायें

चमगादड़ जैसा ड्रोन की इस विशेषता के कारण ही यह टोही विमान के रूप में अत्यधिक उपयोग मे लाये जाते हैं. इसे सैन्य अभियानों में शत्रु क्षेत्र की टोह लेने व आवश्यकता पड़ने पर आक्रमण करने के लिये भी उपयोग मे लाया जाता है. अन्य क्षेत्रों में इनका उपयोग भूमि एवं सागर के उपर उड़ते हुए सर्वेक्षण करने में भी किया जाता है. इसकी विशेषताओं के कारण इसे “eye of the sky”  “आसमान की आंख” भी कहा जाता है.

चमगादड़ जैसा ड्रोन से जीवन बेहतर बनेगा

बोस्टन नॉर्थइस्टर्न यूनिवर्सिटी के रोबोसिस्ट अलीरेजा रामेजानी का कहना है कि इसे काफी अध्ययन करने के बाद डिजाइन किया गया है, जो भविष्य में जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम में लिया जा सकता है. किसान इस ड्रोन से फसलों में कीटनाशक झिड़काव कर सकेंगे. यूजर इसे घर के अंदर या बाहर अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकेंगे.

करेगा शहरों की सुरक्षा

रामेजानी का कहना है, इसे भविष्य में शहरों की सुरक्षा के लिए भी काम में लिया जा सकता है. इससे अकेले रहने वाले बुजर्गों को सुरक्षा देने के लिए उनपर नजर रखी जा सकती है.रामेजानी का कहना है, इस मशीन को निगरानी और जानकारी इकट्ठा करने के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि यह ड्रोन अपने पंखों को अलग अलग आकार में मोड़ता है.जो इसे अन्य ड्रोन से काफी फुर्तीला बनाते हैं. इसे देखकर ऐसा लगता है कोई चमगादड़ हवा में उड़ान भर रहा हो.

इसी कड़ी में बाज के स्वरूप का एक ड्रोन जो फिल्म “उरी द सर्जिकल स्ट्राइक” में भी दिखाया गया है.

इसे भी पढ़ें … 

जलीय जीव “मत्स्यकन्या” अर्थात “जलपरी” का रहस्य ! मिथक, कहानी और सच..

हमारे पोस्ट के प्रति अपनी प्रसन्नता और उत्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाने के लिए Social Media पर share कीजिये.

आप हमें

आदि Social Media पर देखें, पढ़े, like करें, Follow करें व Subscribe कर अभी जुड़ सकते है ताकि आपको नयी पोस्ट की जानकारी आसानी से मिल सके.

                ।।🇮🇳भारत माता की जय🇮🇳।। 

Comments

Popular posts from this blog

आज भी चिरंजीवी हनुमान जी सशरीर धरती पर मौजूद हैं।

जानिए क्या है अपने सनातन वैदिक घड़ी का महत्व

मत्स्यकन्या अर्थात जलपरी का रहस्य ! मिथक, कहानी और सच