आज भी चिरंजीवी हनुमान जी सशरीर धरती पर मौजूद हैं।
।। ⛳ ॐ श्री गुरुदेवाय नमः⛳।। आज भी चिरंजीवी हनुमान जी सशरीर धरती पर मौजूद हैं। वे एक कल्प तक धरती पर ही रहेंगे। कहते हैं कि ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने हनुमान जी के साक्षात दर्शन किए थे। द्वापर में भीम और अर्जुन के के बाद कलयुग में निम्नलिखित 10 लोगों ने हनुमानजी के दर्शन किए थे। माधवाचार्यजी माधवाचार्यजी का जन्म 1238 ई. में हुआ था। माधवाचार्यजी प्रभु श्रीराम और हनुमानजी के परम भक्त थे। यही कारण था कि एक दिन उनको हनुमानजी के साक्षात दर्शन हुए थे। संत माधवाचार्य ने हनुमानजी को अपने आश्रम में देखने की बात बताई थी। श्री व्यास राय तीर्थ श्री व्यास राय तीर्थ का जन्म कर्नाटक में 1447 में कावेरी नदी के तट पर बन्नूर में हुआ था। विजयनगर के महान सम्राट श्री कृष्णदेवराय के गुरु श्री व्यास राय तीर्थ हनुमानजी के परम भक्त थे। उन्होंने देशभर में घुमकर देश की रक्षा के लिए 732 वीर हनुमान मंदिर स्थापित किए। उन्होंने श्री हनुमान पर प्रणव नादिराई, मुक्का प्राण पदिराई और सद्गुण चरित लिखा। तुलसीदासजी तुलसीदासजी का जन्म 1554 ईस्वी में श्रावण मा...